
एसडीएम ने छात्राओं को कराया तहसील भ्रमण
सोनभद्र।
उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव ने छात्र छात्राओं को तहसील का भ्रमण कराकर वहां होने वाले कार्यों को के बारे में जागरूक किया। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जीजीआईसी दुद्धी व सोनांचल इंटर कालेज की छात्र छात्राओं को तहसील भ्रमण कराया। एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने दर्जनों छात्र छात्राओं को तहसील के भीतर हो रही जनसुनवाई, उपजिलाधिकारी व तहसीलदार मजिस्ट्रेट न्यायालय, रजिस्ट्रार, तहसीलदार कार्यालय, रिकार्ड रूम, खतौनी कक्ष सहित अन्य सभी कार्यालय व सभी कक्षों का भ्रमण कराया। उन्होंने कहा कि आप सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ शैक्षणिक जानकारी होना जरूरी है। घर एवं अन्य किसी को कभी आवश्यकता होती है तो कठिन परिस्थितियों में घबराने की बजाय इतनी जानकारी स्वयं में होनी चाहिए कि हमारे मामले में किस कार्यालय में कब जाना है। इसकी जानकारी आम तौर पर सभी को होना जरूरी है। उक्त जानकारी आप अपने घर मे सभी को बताए और लोगों को जागरूक करें। उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट का कार्य क्षेत्र व कोर्ट में डायस्क और वादकारी सम्बंधित भी जानकारी दिया। छात्रों ने एसडीएम से कई तरह के सवाल भी पूछे जिसका जबाब एसडीएम दुद्धी ने सहजता के साथ दिया।

बी एन यादव की रिपोर्ट

Author: Vikas Srivastava










