जिलाधिकारी द्वारा किया गया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
रायबरेली।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत बूथ डे के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में बने बूथ से बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को पोलियो मुक्त रखने के लिए अभियान में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए, शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 1672 बूथ बनाए गए हैं जहां पर 0 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जनपद के कुल 380205 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। जो बच्चे रविवार को पोलियो की खुराक पीने से छूट जाएंगे उन्हें अगले 5 दिनों तक टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन चंद्रा को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां पूर्ण करा ली जाएं। समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान करेंगे। इस अवसर पर डॉ० प्रदीप अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ० पी०के० बैसवार, डॉ० अरुण कुमार जिला प्रशिक्षण अधिकारी, डॉ० अरविंद कुमार, डॉ० राकेश यादव, डॉ० शरद कुमार, डी०एस० अस्थाना, विनय पाण्डेय, वंदना त्रिपाठी, डॉ० सी०एल० पटेल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।










