
खण्ड शिक्षा अधिकारी पर पैसे मांगने का आरोप

रायबरेली।
खण्ड शिक्षा अधिकारी डलमऊ द्वारा उत्पीड़न पर एक सहायक लेखाकार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली से न्याय की गुहार लगाई है। डलमऊ बीआरसी में तैनात सहायक अनन्त प्रकाश तिवारी ने शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए पत्र में बताया कि वह नवम्बर 2011 से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहा है। वर्तमान में वह अपने ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली से परेशान है। आरोप है कि विभागीय प्रशिक्षण आदि सहित अन्य मदों में खण्ड शिक्षा अधिकारी डलमऊ की ओर से कहा जाता है कि कमीशन की व्यवस्था करो। ऐसा न करने पर धमकी दी जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है।
Author: Vikas Srivastava










