Search
Close this search box.

राजधानी में हुआ राष्ट्रीय कायस्थ समागम का आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजधानी में हुआ राष्ट्रीय कायस्थ समागम का आयोजन 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का अभूतपूर्व सहयोग

लखनऊ।

राजधानी लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कायस्थ समागम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का अभूतपूर्व योगदान देखने को मिला। इस कार्यक्रम में डॉ. अनूप श्रीवास्तव (आईआरएस, पूर्व प्रधान आयुक्त, भारत सरकार) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ भाग लिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज में एकता की आवश्यकता पर जोर दिया और भगवान चित्रगुप्त जी का वंदन करते हुए कायस्थ समाज के महापुरुषों के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने बदलते समय में समाज की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें जन जागरण रथ यात्रा के प्रेरणा स्रोत डॉ. आर. के. सिन्हा, स्वामी चक्रपाणि महाराज, डॉ. सुशील सिन्हा (केपी ट्रस्ट), डॉ. इरा श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव (मिर्जापुर), मनोज लाल, कृष्णकांत श्रीवास्तव, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता सहमीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा, नेपाल से उपाध्यक्ष सह अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक अनिल कर्ण आदि शामिल थे। यह समागम समाज में एकता, जागरूकता और संगठन की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुआ इसके लिए आयोजनकर्ता मैंबर इंचार्ज कायस्थ पाठशाला सह महासचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा आनंद प्रकाश श्रीवास्तव और उनकी टीम ने प्रशंसनीय कार्य किया।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें