Search
Close this search box.

घर के अंदर मिला प्रधान प्रतिनिधि के भाई का शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घर के अंदर मिला प्रधान प्रतिनिधि के भाई का शव

परिजनों ने जताई लूट के बाद हत्या की आशंका 

 

रायबरेली। 

सोमवार की सुबह थाना डलमऊ क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव घर के अंदर मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घर के अंदर देखा गया तो घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने की बात कही है। मौके पर घटना की जानकारी पाकर पुलिस के आलाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना आज सुबह की है जब डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नरसवां गाँव के एक घर में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरसवां जितेंद्र पटेल ने बताया कि सुबह लगभग 8:00 बजे के आसपास उन्हें जानकारी मिली कि घर पर मर्डर हुआ है। जब वह मौके पर आये तो यहां लोगों की भीड़ जमा थी। उनके बड़े भाई उमाशंकर साहू (60) की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। घर का बक्सा खुला था। सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घर में लूटपाट की गई है। पुलिस से वह मांग करते हैं कि इस हत्या का खुलासा जल्द से जल्द करे नहीं तो हम आंदोलन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि हम किसी पर शक तो नही कर रहे हैं लेकिन इसका सबसे बड़ा जिम्मेदार यहां पर बना हुआ ठेका है। हमने कई बार प्रयास किया की यह यहाँ से हट जाए। यहाँ तरह-तरह के बदमाश किस्म के लोग शराब पीने आते रहते हैं। रात में शराब पीकर यहां हंगामा भी करते हैं। कई बार इसकी शिकायत हमने प्रशासन से की कि इसे हटा दिया जाए। इस अपराध के पीछे ठेके का होना भी एक कारण है। बगल में स्कूल है। छोटे बच्चे भी यहां आते जाते हैं। यहीं पुलिया पर बैठकर लोग शराब पीते हैं और आए दिन छींटाकसी भी करते हैं। 

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की हत्या की गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम द्वारा जांच कराई जा रही है। एसओजी व सर्विलांस टीम गठित की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

आलम कादरी की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें