Search
Close this search box.

शिक्षकों की समस्याओं का समाधान ही प्रथम लक्ष्य: लाल बिहारी यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षकों की समस्याओं का समाधान ही प्रथम लक्ष्य: लाल बिहारी यादव

एम एल सी ने सुनी वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों की समस्याएं

सोनभद्र। 

स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित विरला विद्या इंटर कालेज सहित दर्जन भर विद्यालय का नेता प्रतिपक्ष एम एल लाल बिहारी यादव ने वित्तविहीन शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। म्योरपुर डाक बंगले में प्रेस वार्ता के दौरान श्री यादव ने कहा की वित्त विहीन विद्यालय के शिक्षक अभी भी कम वेतन पर पूरे दिन शिक्षण कार्य के लिए विवश है। शिक्षक किसी तरह सुदूर इलाकों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत 52 विश्वा जमीन और 11 लाख रुपए में विद्यालय की मान्यता मिल रही है जो कि पहले विद्यालय खोलने में 17 बिस्वा जमीन और 38000 में हाई स्कूल के मातम मिल जाती थी।आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार राजकीय और छोटे निजी विद्यालयों को बंद कर पूंजीपतियों के हाथ में विद्यालयों को देना चाहती है। शिक्षा सुरक्षा और चिकित्सा सरकार की प्राथमिकता में होती है लेकिन सरकार सभी में फेल है। शिक्षकों की समस्याओं और विद्यालयों की स्थितियों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। श्री यादव क्षतिग्रस्त बकरीहवां-बीजपुर मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए डीएम से वार्ता कर शीघ्र मरम्मत कार्य प्रारंभ करने की बात कही। समाज कल्याण द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने हेतु सदन में मुद्दा उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था चरमरा रही है। शिक्षकों की नियुक्ति होने पर ही पूर्व की भांति शिक्षा का अलख जगेगा।

इस दौरान सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, प्रेमचंद यादव, बुद्धी नारायण यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव, शिव कुमार सिंह, सपा नेता अमित कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मंडी यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

बी एन यादव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें