Search
Close this search box.

स्कूल वैन व टैंकर में हुई टक्कर, चालक समेत छात्र की दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल वैन व टैंकर में हुई टक्कर, चालक समेत छात्र की दर्दनाक मौत

 

रायबरेली।

जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल वैन और टैंकर के बीच हुई आमने सामने टक्कर में वैन चालक समेत एक चार वर्षीय मासूम छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वैन पर सवार दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को एम्स में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला भदोखर थाना अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर जमालपुर के पास का है जहां प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल के बच्चों को बेलाभेला से लेकर मारुती ओमनी वैन स्कूल जा रही थी। वैन पर कुल तीन बच्चे सवार थे। उसी दौरान लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सामने से आ रहे टैंकर ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि वैन के आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इस हादसे में एक चार वर्षीय बच्चे अंश व चालक प्रभुदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मुंशीगंज स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पर क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह व एसओ भदोखर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल बच्चों को एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज़ जारी है। उनकी स्थिति सामान्य है।

Leave a Comment

और पढ़ें