पुलिस आरक्षक की बेरहमी से हत्या, पीपल के नीचे चबूतरे पर मिला रक्त रंजित शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस आरक्षक की बेरहमी से हत्या, पीपल के नीचे चबूतरे पर मिला रक्त रंजित शव

कुठला के जटवारा गांव में देर रात हुई घटना

बालाघाट पुलिस में पदस्थ था आरक्षक
हत्याकांड से मची खलबली

 

हरि शंकर पराशर 

कटनी।

साल खत्म होने को है और पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाते हुए आपराधिक आंकड़ों का ग्राफ कम करने में जुटी हुई है। इसी बीच 20 दिसंबर की सुबह कुठला थाना क्षेत्र से आई एक खबर ने पूरे पुलिस विभाग की नींद उड़ा कर रख दी है। कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम जटवारा में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी की पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर खून से सनी लाश पाई गई। लाश देखे जाने के बाद पूरे गांव में खलबली मच गई। देर रात हुई हत्या की भनक लोगों को तड़के लगी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक हत्याकांड से जुड़े तथ्यों को उजागर नहीं किया जा सका।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जटवारा निवासी 54 वर्षीय मुकेश उर्फ लाला शर्मा पिता दादूराम शर्मा बालाघाट पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। बालाघाट के बैहर थाने में पदस्थ रहने के दौरान विभाग द्वारा उसे बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद से वह अपने गांव जटवारा में ही निवास कर रहा था। बताया जाता है कि सुबह जब ग्रामीण नींद से जागने के बाद अपने कामकाज के लिए घरों से बाहर निकले तो उनकी नजर गांव में मौजूद गौरी शंकर मंदिर के सामने स्थित पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर मुकेश की रक्त रंजित लाश पर पड़ी। खून से सनी मुकेश की लाश देखे जाने के बाद पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही कुठला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई। बर्खास्त पुलिस आरक्षक की हत्या लाठी डंडे एवं घातक हथियार से मारकर किया जाना बताई जा रही है। हत्या देर रात 11 के बाद होना संभावित है। हत्या किन कारणों से हुई और हत्यारे कौन हैं इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें