Search
Close this search box.

निपुण सर्वे आकलन का हुआ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निपुण सर्वे आकलन का हुआ समापन

 

पवन श्रीवास्तव 

रायबरेली।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायबरेली की 44 निपुण सर्वे टीम द्वारा जनपद के 387 विद्यालयों में कक्षा एक एवं कक्षा दो के छात्र-छात्राओं की भाषा एवं गणित की दक्षताओं को जांचने के लिए निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से समस्त 18 विकास क्षेत्र के विद्यालयों में 6 दिनों में निपुण सर्वे आकलन किया गया। डायट के प्राचार्य जय प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि समस्त 387 विद्यालयों का सर्वे निर्देशानुसार पूर्ण कर लिया गया है। माह फरवरी में द्वितीय चक्र का निपुण सर्वे विभाग के आदेश के अनुक्रम में आवंटित विद्यालयों में टीमों का गठन करते हुए कराया जाएगा। निपुण सर्वे के नोडल प्रभारी डायट प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि सर्वे में अधिकांश विद्यालयों में कक्षा एक एवं कक्षा दो के लिए प्रदर्शित छात्रों की संख्या के अनुसार विद्यालयों में भी छात्रों की उपस्थिति लगभग शत प्रतिशत रही। निपुण सर्वे के दौरान निपुण लक्ष्य एप में कुछ तकनीकी त्रुटियां आती रहीं जिनका डाइट स्तर पर निर्मित कंट्रोल रूम द्वारा टेक्निकल टीम के माध्यम से स्टेट टीम से संपर्क करते हुए समाधान किया जाता रहा। विद्यालयों में निपुण सर्वे की जानकारी कंट्रोल रूम प्रभारी अभिवेक श्रीवास्तव द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से लगातार की जाती रही। 

सर्वे को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने में जनपद के समस्त एस.आर.जी. एवं ए.आर.पी. टीम द्वारा निपुण सर्वे टीम को विभागीय दिशा निर्देशानुसार सहयोग प्रदान किया गया। निपुण सर्वे आकलन का डाटा टेक्निकल टीम के सदस्य ऋषभ वर्मा, प्रखर चौरसिया, मोहित पटेल, सलीम बाबू, आशीष कुमार, हेमंत रमन, अशोक मिश्रा द्वारा किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें