Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान व सुशासन सप्ताह पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान व सुशासन सप्ताह पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देश पर जिले में आयोजित होने वाले शिविरों में सुशासन सप्ताह की गतिविधियों के तहत सोमवार को 6 जनपद पंचायतों की 10 ग्राम पंचायतों में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान केन्द्र एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पाने से छूटे पात्र हितग्राहियों से आवेदन लेकर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासकीय योजना से लाभान्वित करने के लिए 11 दिसंबर 2024 से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान जिले में प्रारंभ किया गया है, जो आगामी 26 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कैलेंडर के अनुसार जनपद पंचायतों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में निर्धारित अलग-अलग तिथियों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी से आमजन को अवगत कराकर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभान्वित करने की कार्यवाही जारी है।

यहाँ आयोजित होंगे शिविर

सोमवार को आयोजित होने शिविरों के तहत जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत परसवारा और खिरहनी सहित जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत पहरूवा, बहोरीबंद जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत बरेली रामपुर एवं तथा जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत गोदाना एवं जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत शाहपुर व बिचुआ सहित जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत बडारी और खलवारा में शिविर का आयोजन किया जाकर नागरिकों से शासकीय योजनाओं के आवेदन लिये जाकर पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें