किसी भी तरह की अपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करते पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह
रायबरेली।

पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह संज्ञान में आते ही अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए गंभीरता से काम करते हैं अपराधियों के खिलाफ तुरंत एक्शन होता है।
बताते चलें कि डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह ग्राम में चर्चित अपराधियों का बोलबाला चल रहा था। अपराधी अपने कारनामों से गांव में दहशत फैलाए थे। अपराधियों के कारनामे पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के संज्ञान में आते ही संगीन धाराओं में डीह थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में सत्यम शुक्ला उर्फ सत्यांशु उर्फ सैण्डी पुत्र उमाशंकर शुक्ला निवासी ग्राम मिलथुवा थाना जगतपुर जनपद रायबरेली, अंकुर शुक्ला उर्फ विद्दाकान्त शुक्ला पुत्र स्व० दुर्गाप्रसाद निवासी ग्राम पूरे शिवगुलामपुर थाना मजरे गढ़वा थाना डीह जनपद रायबरेली, आदर्श अवस्थी उर्फ सैम पुत्र रत्नेश कुमार निवासी ग्राम अनरुद्धपुर मेजरगंज थाना भदोखर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना डीह पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। डीह थाना पुलिस द्वारा इन अपराधियों पर कार्यवाही के दौरान इन सभी अभियुक्तों का कई जगह का अपराधिक इतिहास रहा है। इन अभियुक्तों के पास से 03 अदद लकड़ी के डण्डे, 01 अदद फरसा बरामद किया गया।
रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह इसी तरीके की सराहनीय कार्य शैली को देखते हुए डॉ यशवीर सिंह को सोनभद्र में उनके कार्यकाल के दौरान डीजीपी प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से सम्मानित किया गया था, जो उनकी अपराध नियंत्रण में उत्कृष्टता को दर्शाता है।










