Search
Close this search box.

राना बेनी माधव सिंह समिति शंकरपुर के पदाधिकारियों ने किया क्षेत्र सम्पर्क एवं भ्रमण 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राना बेनी माधव सिंह समिति शंकरपुर के पदाधिकारियों ने किया क्षेत्र सम्पर्क एवं भ्रमण 

राना की कुल देवी जगत जननी मां दुर्गा के मंदिर से जुड़ा है राना पार्क 

 

जगतपुर, रायबरेली। 

राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति शंकरपुर द्वारा जनसंपर्क अभियान के क्रम में जनपद के पूरे इच्छा सिंह, मधवापुर, पूरे चौहानन, लक्ष्मणपुर, जगतपुर, नेवादा, बाबूगंज, ऐहारी मिर्जापुर, रोहनिया, ऊंचाहार, सराय सहिजन, गन श्री, मनीरामपुर, फरीदपुर, भदोखर, मेजरगंज, परमानपुर, कंदरावां, अरखा व चडरई आदि ग्रामों का भ्रमण राना बेनी माधव सिंह प्रतिमा स्थापना के परिपेक्ष में किया गया। समिति पदाधिकरी डॉ० आजेंद्र प्रताप सिंह, समर सिंह, बीपी सिंह, राम अकबाल बहादुर सिंह ने समिति के अध्यक्ष हरिचन्द्र बहादुर सिंह के साथ दर्जनों गांवो का दौरा किया और राना साहब से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियां क्षेत्र के बुजुर्गों द्वारा इकट्ठा की। श्री सिंह ने बताया है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में राना साहब की प्रतिमा आ जाएगी और मूर्तिकारों, कलाकारों द्वारा प्रतिमा स्थापना एवं साज सज्जा का कार्य पूरा किया जाएगा। वहीं जनवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में विशालकाय प्रतिमा राना पार्क शंकरपुर में स्थापित की जाएगी।

इस कार्यक्रम में स्थानीय, जनपद, प्रदेश और देश से अतिथि आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले और अंग्रेजो को भारत से भगाने वाले भारतीय वीर ऐतिहासिक महापुरुष 1857 की क्रांति के क्रांतिकारी अमर सेना नायक राजा राणा बेनी माधव सिंह की यादों को संजोने का ऐतिहासिक कार्य उनकी प्रतिमा को स्थापित कर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा। सम्पन्न होने वाले कार्यक्रम को लोग अपनी यादों में युगों युगों तक संजोए रहेंगे साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह गौरव गाथा बन हमेशा जीवंत रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें