
शहीद सन्यासी बाबा का मनाया गया स्मृति दिवस
रायबरेली।
जनपद के राही बाजार गाँव में सन्यासी बाबा की समाधि पर स्मृति दिवस मनाया गया और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सन्यासी बाबा एक महान संत और हिन्दुत्व के समर्थक थे। उन्होंने हिन्दुत्व की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अपने जीवन का बलिदान दिया था। उनके स्मृति दिवस पर लोग उन्हें आज याद करते हैं।

राही ग्राम निवासी दिनेश मोदनवाल ने सन्यासी बाबा के बारे में बताया कि उनके पूर्वजों के समय से ही उनके बलिदान की कहानी बताई जाती है। कई वर्ष पहले अंग्रेजी शासन काल में बाबा राही ग्राम में आए थे और हिंदुत्व की लड़ाई लड़ते-लड़ते शहीद हो गए थे। जिनकी समाधि अंग्रेजों के शासनकाल की है। इनके स्मृति दिवस पर समाधि स्थल पर हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है और बड़े ही धूमधाम से स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम की सहभागिता स्थानीय लोगों द्वारा की जाती है। स्मृति दिवस के मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से रमेश मोदनवाल, दिनेश मोदनवाल, टिंकल, यस, अंकित अग्रहरि, शिवम सभी के सहयोग से हर वर्ष की भांति भंडारे के कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Author: Vikas Srivastava










