मेला पुलिस की तन्मयता से टली बड़ी घटना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेला पुलिस की तन्मयता से टली बड़ी घटना

 

महाकुंभ नगर।

महाकुम्भ-2025 में त्रिवेणी की धारा में स्नान-ध्यान करने हेतु प्रत्येक दिन साधु-संत-महात्माओं की भीड़ मेला क्षेत्र में आ रही है। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में प्रमुख अखाड़ों के साधु-संतो का आगमन हो चुका है। साधु-संत-महात्माओं के द्वारा मेला क्षेत्र में बनाए गए शिविर में निवास किया जा रहा है। महाकुम्भ पुलिस मेला क्षेत्र के प्रत्येक चौराहे/तिराहे, मुख्य मार्गों, स्नान घाटों, अखाडों आदि की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सजक एवं सतर्क रहती है। इस दौरान श्री दिगंबर अग्नि अखाड़ा के शिविर से धुआं उठता हुआ देखकर फायर टावर ड्यूटी पर तैनात सिपाही के द्वारा तत्परता से आग लगने की सूचना फायर टीम को दी गई। अखाड़ा फायर सर्विस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आपदा सेवा टीम के साथ मिलकर श्री दिगंबर अग्नि अखाड़ा के स्टोर रूम में लगी आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।

साधु-संत-महात्माओं एवं वहां पर उपस्थित आम जनमानस के द्वारा फायर सर्विस एवं आपदा प्रबन्धन टीम की सराहना एवं भूरि भूरि प्रशंसा की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, परेड स्थित संकल्प प्रशिक्षण पण्डाल में फायर सर्विस के सहायक उप निरीक्षक गुलजारी चौहान को सराहनीय कार्य के लिए 1000 रु० नकद पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया गया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें