
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का अवैध चुनाव हुआ स्थगित
महानिदेशक ने दिये जाँच के आदेश

पवन श्रीवास्तव
लखनऊ।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन शाखा लखनऊ के दोबारा होने जा रहे चुनाव को वर्तमान नवनिर्वाचित अध्यक्ष की शिकायत पर महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डाॅ रतन पाल सिंह सुमन द्वारा पत्र और सलंनक अभिलेखों को देखते हुए आगामी 11 जनवरी 2025 को होने वाले चुनाव को तत्काल स्थगित करते हुए अपर निदेशक मंडल लखनऊ को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं।
वर्तमान कार्यकारिणी और सदस्यों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए इसे सत्य पर जीत बताया है। जिला मंत्री कपिल ने बताया की प्रदेश कार्यकारिणी की मनमानी और तानाशाही पर रोक लगाने पर पहला कदम है। जिले के सम्मानित सदस्यों के भावनाओं के अनुरूप ही महानिदेशक का स्थगन आदेश आया है। सभी में खुशी की लहर है।
Author: Vikas Srivastava










