Search
Close this search box.

अधिकारियों की उदासीनता के चलते विद्यार्थी हो रहे ठंड का शिकार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारियों की उदासीनता के चलते विद्यार्थी हो रहे ठंड का शिकार 

 

शिवगढ़, रायबरेली।

नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़ जनपद रायबरेली के विद्यार्थी अधिकारियों की उदासीनता के चलते इस कड़ाके की ठंड में भी विद्यालय जाने को मजबूर हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कक्षा 12 बी की छात्रा दीपिका ठंड लगने के कारण बीमार हो गई। जिसपर विद्यालय के द्वारा परिजनों को सूचना देकर उपचार हेतु घर भेज दिया गया। विद्यालय के अध्यापकों की मांग है कि विद्यालय खुलने की समय सीमा कम कर दी जाए अथवा विद्यार्थियों तथा अध्यापकों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को कड़ाके की ठंड में कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें