Search
Close this search box.

एनएचएआई अध्यक्ष ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एनएचएआई अध्यक्ष ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा

कार्याे में मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए :संतोष कुमार यादव

रायबरेली।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के साथ रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य में लगभग पूर्ण हो चुका है, छोटे-छोटे कार्य बचे है, जिनको शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों को शेष बचे निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

अध्यक्ष एनएचएआई ने इस अवसर पर सभी निर्माण कार्याें को महाकुंभ के आयोजन से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिये और कहा कि कार्याें में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़कों में आवश्यकतानुसार साइनेज बोर्ड लगाये जायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, परियोजना निदेशक एनएचएआई नवरतन दीप सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें