एम्स ने किया पत्रकार सम्मेलन का आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एम्स ने किया पत्रकार सम्मेलन का आयोजन 

 

मुंशीगंज, रायबरेली।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली के मेडिकल कॉलेज भवन के एलटी भूमितल में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्थान के अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कु. श्रीवास्तव ने बीते पाँच वर्षों में संस्थान की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में पत्रकारों को अवगत कराया। साथ ही संस्थान द्वारा सामना की जा रही कठिनाइयों के बारे में भी चर्चा की गई। तत्पश्चात पत्रकारों के द्वारा जनता के मुद्दों को उठाया गया। संस्थान के आला अधिकारियों ने उनके सवालों के जवाब दिए तथा खामियों को दूर करने का आश्वासन दिया। सवाल मुख्यतः बेड की कमी तथा बेड न मिलने से जुड़े थे, जिसके बारे में बताया गया कि संस्थान बेड की संख्या बढ़ाने की ओर अग्रसर है और जल्द ही इसे प्राप्त कर लिया जाएगा। कुल मिलाकर सम्मेलन अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रहा, इसके लिए एम्स परिवार पत्रकारों का आभार व्यक्त करता है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें