
एम्स रायबरेली ने महाकुंभ में आरम्भ की चिकित्सकीय सेवाएं

रायबरेली।
एम्स रायबरेली अपने आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से महाकुंभ में अपनी चिकित्सकीय सेवाएं देनी आरंभ कर दी हैं।
संस्थान के जन संपर्क अधिकारी डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एम्स रायबरेली का शिविर महाकुंभ के सेक्टर 20 में लगा हुआ है। इस शिविर में टेली-मॉनिटरिंग डिवाइस और सभी आपातकालीन देखभाल सुविधाओं के साथ एक आईसीयू सुविधा चला रहा है। साथ ही एम्स रायबरेली टेली-ओपीडी, भौतिक ओपीडी, घाव प्रबंधन क्लिनिक, आईपीडी और एबीजी सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है।
Author: Vikas Srivastava










