
कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण मुक्त कराई गई शासकीय भूमि

हरि शंकर पाराशर
कटनी।
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा समय-समय पर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने के राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश के पालन में गुरुवार को तहसील रीठी के अंतर्गत ग्राम गुरजीकला वृत-बडगांव की 0.42 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण को जमींदोज कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 6 लाख रुपए है।
नायब तहसीलदार खगेश भलावी ने बताया कि खसरा नंबर 179 रकवा 0.42 हेक्टयर में अनावेदकगण मुन्ना पुत्र बलिया, बिरजू पुत्र बिलसन, विशाली पुत्र फागू कुम्हार, जग्गू पुत्र शंकर, बैजनाथ, पन्नालाल, उमेश पुत्र गुलाब, प्रकाश पुत्र चिंतामन लोधी, उदयभान पुत्र धनीराम, खुशीराम पुत्र सुखनंदी निवासी ग्राम गुरजीकला द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था। साथ ही कुछ कच्चा निर्माण भी कर लिया गया था जिसे नायब तहसीलदार खगेश कुमार भलावी के निर्देशन में हल्का पटवारी अरविंद प्रजापति एवं पटवारी बेडीलाल कुलस्ते, अनिल चौधरी द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी सलैया विजेन्द्र तिवारी एवं पुलिस बल और ग्राम पंचायत सचिव और जी आर एस की मौजूदगी में हटवाकर मुक्त कराया गया।
Author: Vikas Srivastava










