Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि १० जनवरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि १० जनवरी

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि राज्य शासन के आग्रह पर भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2024-25 के लिए समस्त ऋणी एवं अऋणी कृषकों का प्रीमियम नामे की बीमांकन करने की अंतिम तिथि को 31 दिसम्बर 2024 से बढ़ाकर 10 जनवरी 2025 कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 10 जनवरी 2025 है। अऋणी कृषक (अल्पकालिक फसल ऋण न लेने वाले कृषक) अपनी फसलों का बीमा अपनी नजदीकी बैंक, शाखा जहाँ कृषक का बैंक खाता है, के माध्यम से अथवा नजदीकी सी.एस.सी सेन्टर के द्वारा करा सकते हैं या फिर क्राप इंश्योरेंस एप को किसान भाई गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर स्वयं भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें