Search
Close this search box.

रेस्टोरेंट मे लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, स्थिति बेकाबू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेस्टोरेंट मे लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, स्थिति बेकाबू

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

शहर क़े रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवा एरिया मे इंडियन कॉफ़ी हाउस क़े बाजू से लगे एक रेस्टोरेंट मे अचानक आग लग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा की रेस्टोरेंट मे शार्ट सर्किट से आग लग गयी रात करीब 12 बजे क़े बाद बंद होने बाद ही किचन से धुआँ उठने लगा। होटल स्टॉफ घर जा चुका था। कुछ स्टॉफ कमरे मे सोने चला गया था तभी अचानक धुआँ उठने से कर्मचारियों मे हड़कंप मच गया। उन्होंने देखा तो चारो तरफ आग का मंजर दिख रहा था। वह सभी तत्काल उठकर बाहर की ओर भागे और मैनेजर को सूचना दी जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया। सूचना पर रंगनाथ पुलिस भी मौके पर पहुँच कर स्थिति नियंत्रण कार्य मे जुट गयी। समाचार लिखें जाने तक स्थिति समान्य नहीं हो पायी थी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool