Search
Close this search box.

वित्तविहीन विद्यालय संगठन द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वित्तविहीन विद्यालय संगठन द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया ज्ञापन

 

रायबरेली।

वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली के जिला एवं ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों द्वारा यू डायस एवं अपार संबंधित विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों को दूर करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर कठिनाइयों को दूर करने हेतु ज्ञापन दिया गया।

संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यू डाइस पोर्टल पर बच्चों के नाम अथवा अन्य विवरण से संबंधित संशोधन हेतु फार्म एस O3 के अंतर्गत भराया जा रहा है जो अभी जिला कार्यालय स्तर से संपन्न किया जा रहा है जिसमें अनेक प्रकार की त्रुटियां हो रही हैं और भी अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस विषय से जनपद के लगभग सभी प्राइवेट स्कूल संचालक बहुत परेशान है। यदि इस पोर्टल को कुछ दिनों के लिए विद्यालय अथवा ब्लॉक स्तर पर खोलकर संचालित कर दिया जाए तो सभी विद्यालय प्रबंधन अपने-अपने बच्चों का विवरण भर देंगे। इस कार्य से विद्यालय के बच्चों की त्रुटियां पूर्ण रूप से खत्म हो जाएंगी और विद्यालय प्रबंधक अनावश्यक भाग दौड़ से भी बचेंगे। संगठन के संरक्षक विक्रम सिंह ने मांग किया कि अपार से संबंधित संशोधन एवं फीडिंग में माता-पिता के नाम में त्रुटियां होने के कारण तथा आधार में समय से संशोधन न हो पाने की वजह से फीडिंग में विलंब हो रहा है, जिसके लिए विभाग द्वारा अधिक समय दिया जाना चाहिए।

इस मौके पर भूपेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष डीह, कुसुम चंद्र यादव अब्दुल बारिक खान, कमलेश कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता, सूरज यादव आशीष गुप्ता आदि विद्यालय संचालक एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें