Search
Close this search box.

आदतन अपराधी देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदतन अपराधी देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

रंगनाथ नगर पुलिस ने एक आदतन अपराधी को देशी कट्टे के साथ दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथनगर और उनकी टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाने के लिए आदेशित किया गया था। थाना प्रभारी रंगनाथनगर नवीन नामदेव के कुशल नेतृत्व में थाना रंगनाथ नगर टीम द्वारा रात्रि के समय गश्त के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति एम्बुलेंस रोड गॉड गिफ्ट सेंटर के पास अवैध देशी कट्टा लेकर आने जाने वाले लोगों के बीच दहशत फैला रहा हैं। मौके पर रंगनाथनगर टीम द्वारा छापेमारी कर राजू सिंह गौड़ पिता प्रताप सिंह उम्र 25 निवासी ग्राम खमरिया थाना रीठी को एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ मौके पर गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी के विरुद्ध कई मामलों में अपराधिक प्रकरण भी पंजीबद्ध हैं। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव , सउनि विनोद चौधरी, आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक पंजाब सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें