पर्यावरण संतुलन हेतु राइज़िंग चाइल्ड स्कूल ने किया पौध वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पर्यावरण संतुलन हेतु राइज़िंग चाइल्ड स्कूल ने किया पौध वितरण

 

रायबरेली।

सरकार द्वारा चलाये जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रायबरेली क्षेत्र स्थित राइज़िंग चाइल्ड स्कूल में बच्चों और शिक्षिकाओं को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। पौध वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उनकी पत्नी सरोज लता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में समाजसेवी आशीष प्रताप सिंह और जिला उद्यान अधिकारी डॉ. जयराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट अरविंद श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए हर नागरिक को अपने जीवन काल में कम से कम ग्यारह पौधे लगाने का संकल्प अवश्य लेना चाहिए। मुख्य अतिथि सरोज लता सिंह ने कहा प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसे हम सभी लोगों को मिलकर के पूरा करना है। इस अवसर पर विद्यालय के ग्यारह सौ बच्चों और सभी शिक्षिकाओं को पौधे वितरित किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और जिला उद्यान अधिकारी डॉ. जयराम वर्मा को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिफ़ा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्रनाथ हरि सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें