Search
Close this search box.

नगर पंचायत से कांवड़ियों की टोली बाबा धाम के लिए रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर पंचायत से कांवड़ियों की टोली बाबा धाम के लिए रवाना

 

पवन श्रीवास्तव 

नसीराबाद, रायबरेली।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत नसीराबाद के शिवेश्वर मंदिर शिवनगर से कांवड़ियों की टोली बाबा धाम के लिए रवाना हुई। कांवड़ियों की टोली डीजे पर भजन गाते हुए क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों के भ्रमण एवं दर्शन करते हुए बाबा धाम के लिए रवाना हुई।

आस्था और भक्ति के इस पर्व पर नसीराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष मो. अली ने सभी कांवड़ियों को अंग वस्त्र भेंट करके बाबा भोले का आशीर्वाद ग्रहण किया। कांवड़ियों की टोली में मंशाराम मौर्य, कौशल किशोर, जितेंद्र मोदनवाल, राजकुमार मौर्य, रामू मौर्य, उमेश सभासद, राज अग्रहरि, महेंद्र साहू, रंजीत चौरसिया, संतराम शर्मा, संजय प्रजापति, विजय मौर्य, चंद्रेश मौर्य, शिवाकांत तिवारी, अमित पांडे, सुरेंद्र मौर्य, पीयूष साहू, गप्पू साहू, राजकुमार वर्मा, विश्वास कुमार, पिंटू चौरसिया, सोनू अग्रहरी, कन्हैया मौर्या आदि उपस्थित रहे।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें