केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर बड़े धूमधाम से मनाया गया नेल्सन मंडेला का जन्मदिवस 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर बड़े धूमधाम से मनाया गया नेल्सन मंडेला का जन्मदिवस 

 

पवन श्रीवास्तव

जायस, अमेठी।

नेल्सन आर. मंडेला स्मृति सोसाइटी अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश द्वारा जायस रेलवे स्टेशन पर भारतरत्न व दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का 112वां अन्तर्राष्ट्रीय जन्म दिवस सोसायटी के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में समस्त सदस्यों की उपस्थिति में केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर बड़ी धूम-धाम से मनाया गया।

नेल्सन मंडेला जी का जन्म 18 जुलाई 1918 को दक्षिण अफ्रीका के म्वेजों में रोलिहलाहला मंडेला के रूप में हुआ था, नेल्सन नाम उनके शिक्षक ने जोडा था, जिन्हें मदीबा के नाम से भी जाना जाता है। मंडेला नस्लभेद व रंगभेद की लड़ाई लड़े जिससे उनको लगातार 27 वर्ष जेल में बिताना पड़ा। उन्हें गरीबों का मसीहा व दक्षिण अफ्रीका का ‘गांधी’ भी कहा जाता है। उनके इन्हीं कार्यों के दृष्टिगत उन्हें सभी देशों के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 5 दिसम्बर 2013 को उनकी मृत्यु हो गयी।

केक काटने एवं वृक्षारोपण के इस अवसर पर शैल रंजन श्रीवास्तव, संदीप यादव, राम दयाल गौतम, राजू पाल, राहुल सौरभ, सनी पाण्डेय, रोहित, रोशन, मोहित, अनूप, पवन, चिन्टू, अशीष, रमाशंकर गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें