गरीब महिला का कच्चा मकान ढहा, नष्ट हुआ सामान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गरीब महिला का कच्चा मकान ढहा, नष्ट हुआ सामान

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

जनपद की बहोरीबंद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बासन में भारी बारिश ने तबाही मचाई। देर रात तेज बरसात के कारण ग्राम बासन की निवासी ममता बाई विश्वकर्मा का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में घर में रखा सारा सामान, लकड़ी सहित अन्य जरूरी चीजें भीगकर नष्ट हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय ममता बाई घर में अकेली सो रही थीं। रात में अचानक तेज आवाज के साथ मकान का हिस्सा गिर गया। ममता ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन बारिश के कारण उनका सारा सामान खराब हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, ममता अत्यंत गरीब परिवार से हैं और इस घटना से वह सदमे में हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़िता के लिए तत्काल सहायता की मांग कर रहे हैं।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें