Search
Close this search box.

पेशी पर आया बंदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पेशी पर आया बंदी फरार

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप 

 

रायबरेली।

जिला कारागार से पेशी पर न्यायालय लाया गया एक बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय नाहर नट, जो किसी आपराधिक मामले में बंद था, जिला न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के बाद उसने वकील से मिलने का बहाना बनाकर दीवानी कचहरी के पास से रफूचक्कर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्राधिकारी नगर अरुण नौहवार के नेतृत्व में अलग अलग पुलिस टीम को रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और शहर के मुख्य मार्गों पर तैनात किया गया है। फरार बंदी की तलाश के लिए पुलिस ने चारों दिशाओं में घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बंदी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें