
गणतंत्र दिवस पर समाजसेवी संस्था ने फहराया तिरंगा
संवाददाता
रायबरेली।
जनपद में समाजसेवा क्षेत्र में अग्रसर संस्था एच.एस.एम.वी. फाउंडेशन द्वारा अपने कार्यालय पर देश के 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर द्वारा झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।



इस अवसर पर संस्था के महासचिव संदीप श्रीवास्तव ने संस्था के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। तदोपरांत संस्था के अध्यक्ष विकास पटेल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था के समस्त पदाधिकारियों समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava










