Search
Close this search box.

गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस 

छात्रों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां 

संवाददाता

रायबरेली।

जनपद में देश का 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में नगर के गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर, रायबरेली में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा द्वारा ध्वजोत्तोलन के साथ किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक अमित सिंह समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार अवस्थी, प्रबंधक विमल तलरेजा, कोषाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, सह-प्रबंधक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, राम नरेश वर्मा, रवि, अनंत, अनुज, बलराम अवस्थी, जय करन तथा सभी सदस्यगण एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं संविधान के आदर्शों को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक विमल तलरेजा द्वारा आचार्य एवं आचार्या बहनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण पर बल दिया गया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण एवं राष्ट्रहित के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें