
एनसीसी बटालियन द्वारा मनाया गया मतदाता दिवस समारोह
संवाददाता
रायबरेली।
दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज में 66 एनसीसी बटालियन रायबरेली के निर्देश पर मतदाता दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बछरावां कोतवाली से पधारे निरीक्षक जन्मेदय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कैडेट्स को बताया कि मतदान से ही देश की सरकार और जनता अनुशासित रहती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कैडेट्स को मतदान की शपथ दिलाई और कहा कि भारत के साथ कई देश स्वतंत्र हुए परन्तु भारत ही ऐसा देश है जहां लोकतंत्र सुरक्षित है और इसका कारण यहां की जागरुक जनता है। ए.एन.ओ. कैप्टन डॉ. विष्णु चन्द्र श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी राष्ट्र की लोकतांत्रिक शक्ति मतदाताओं की जागरूकता पर निर्भर करती है। इसके अतिरिक्त उत्कर्ष पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक बी.के. अवस्थी ने भी कैडेट्स को संबोधित किया।


मतदाता जागरूकता अभियान पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कोमल, काजल, दीक्षा, सुधा सिंह, रिंकी, आकांक्षा, त्रिशा ने प्रतिभाग किया और सुन्दर पोस्टर्स बनाए। प्रथम स्थान खुशबू राय और आनंद राव अंबेडकर को मिला, द्वितीय स्थान वंशिका सलोनी और तृतीय स्थान पलक को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन कैडेट अर्जिता ने किया और रवीन्द्र, सुलेखा, आशुतोष, प्रभाकर नाथ, अनुज, राहुल ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर थाना बछरावां के उप निरीक्षक समेत अन्य स्टॉफ भी उपस्थित रहा। इसके साथ ही महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग से लवपाल सिंह, एनसीसी अंडरऑफिसर्स आकाश, आयुषी, विशाल और अमीन आदि कैडेट्स ने भी समारोह में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर विज्ञापन देकर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

(संपर्क सूत्र: 7052404000)

Author: Vikas Srivastava











