
दबंगों में नही रहा कानून का खौफ
थाने के सामने ही उड़ीं कानून की धज्जियां
संवाददाता
रायबरेली।
जनपद में पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह जहां लगातार अपराधियों को पकड़कर अपराध पर अंकुश लगाने एवं जनता को सुरक्षित माहौल देने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों द्वारा कानून व्यवस्था को चुनौती देने का कार्य किया जाता रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को कुछ लोगों द्वारा थाना सदर कोतवाली के सामने किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह सभी थाने के सामने ही मारपीट करते दिखाई दिए।

हालांकि मारपीट करने वाले युवक आखिर कौन हैं और मारपीट क्यों कर रहे हैं, यह फिलहाल जांच का विषय है, किन्तु कदाचित ऐसे लोगों में कानून का कोई ख़ौफ़ नही है और उनका यह कृत्य कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देता प्रतीत होता है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर ने बाहर होने के कारण इसकी जानकारी से इंकार किया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक इस सम्बन्ध में कोई आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी।

गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर विज्ञापन देकर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

Author: Vikas Srivastava











