उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भी लागू करे प्रोटेक्शन बिल : मो. इमरान
रायबरेली।
तेलंगाना सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के हित में प्रोटेक्शन बिल पास किए जाने का आईयूएमएल पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान एडवोकेट ने स्वागत करते हुए कहा कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने अधिवक्ताओं के हित में काम किया है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार से अधिवक्ताओं के हित में इस तरह का कानून लागू करने की मांग की है। उन्होंने तेलंगाना सरकार की आदेश का सम्मान करते हुए इस कानून के संदर्भ में कहा कि सभी राज्य की सरकारों को इसे लागू करना चाहिए।










