
विद्युत उपभोक्ताओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के विरुद्ध तेज़ हुआ आंदोलन
सलोन की जनता के हक के लिए उतरे अर्जुन

संवाददाता
सलोन, रायबरेली।
बिजली उपभोक्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही अवैध वसूली और अघोषित बिजली कटौती के विरुद्ध सलोन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सलोन बिजली घर से सलोन तहसील तक पैदल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई और उत्तर प्रदेश राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सलोन को सौंपा गया।
अर्जुन पासी ने कहा कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर थोपे जाने का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है और आगे भी हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। इस प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, आनंद सिंह, तनवीर अहमद, प्रेम प्रकाश पांडेय, आदिल अता, मो. इस्माइल, बिजेंद्र पांडेय, संतोष तिवारी, सूरज यादव, काजू भाई, लालजी, राम आसरे, रमेश वैश्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Author: Vikas Srivastava










