Search
Close this search box.

शासन की प्राथमिकता ही होगी हमारी प्राथमिकता: सरनीत कौर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शासन की प्राथमिकता ही होगी हमारी प्राथमिकता: सरनीत कौर

नवागंतुक जिलाधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार

 

रायबरेली।

जनपद में पूर्व जिलाधिकारी के स्थानांतरण के उपरांत नवांतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने अपना पदभार ग्रहण किया। उनके जनपद मुख्यालय आगमन पर अधिकारियों द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही हमारी प्राथमिकता रहेगी, सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। तदोपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अन्य विभागों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी के आश्वासन से जिले के लोगों में उम्मीद जगी है कि प्रशासनिक व्यवस्था और बेहतर होगी। अब देखना यह होगा कि क्या नवागंतुक जिलाधिकारी जनता की के विश्वास को कायम रख पाएंगी या नहीं? क्या आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समय पर समाधान हो पाएगा या यूं ही दर दर भटकने को विवश होंगे?

Leave a Comment

और पढ़ें