Search
Close this search box.

निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान युवती की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान युवती की मौत 

परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप 

 

संवाददाता 

रायबरेली।

जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई हालांकि परिजनों ने चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर निवासी जमुना प्रसाद चौरसिया की पुत्री शालिनी चौरसिया 22 वर्ष को रविवार की सुबह पेट दर्द उल्टी व दस्त की समस्या हुई तो परिजनों ने शालिनी को रतापुर चौराहे के पास ही स्थित जे एन हॉस्पिटल में उपचार के लिए दिखाया जहां अस्पताल स्टाफ ने शालिनी को भर्ती कर लिया और उपचार के नाम पर परिजनों से मोटी रकम भी जमा कराई गई। सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे शालिनी की मौत हो गई। पहले तो अस्पताल स्टाफ ने मौत की खबर को दबाने का प्रयास किया और परिजनों को शालिनी से दूर कर गंभीर स्थिति का बहाना बनाते हुए उपचार करने की बात कही। किन्तु इसी दौरान परिजनों को शालिनी की मौत की भनक लग गई और मौके पर सैंकड़ों लोग जमा हो गए। मौके पर मौजूद भीड़ ने अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी।

इस संबंध में मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेजा गया है, जांच पड़ताल जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें