Search
Close this search box.

एचएसएमवी फाउंडेशन द्वारा किया गया अनंता प्रेरक महिलाओं का सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एचएसएमवी फाउंडेशन द्वारा किया गया अनंता प्रेरक महिलाओं का सम्मान

महिलाओं तथा बालिकाओं को मिली नई पहचान

संवाददाता

रायबरेली। 

जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार एचएसएमवी फाउंडेशन, गोकुलपुर पर अनंता प्रेरक महिलाओं तथा बालिकाओं की पहचान व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रेरणादाई महिलाओं के बारे में जानकारी दी गई और महिलाओं में आत्मविश्वास, देशभक्ति और नारीशक्ति के प्रति गर्व की भावना को सशक्त किया गया।

कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर समन्वयक द्वारा शासन से संचालित विभागीय योजनाओं यथा कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप, वन स्टाप सेंटर आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही कौशल विकास व खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी द्वारा टोल फ्री नंबर के बारे में 181, 1098, 1090, 112, 108, 1076 आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक विकाश पटेल, संगीता श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, संजू सिंह, शशि सिंह, सुमित्रा रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें