Search
Close this search box.

डॉ. हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विश्व होम्योपैथिक दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विश्व होम्योपैथिक दिवस

 

संवाददाता 

रायबरेली।

इंटेलेक्चुअल होम्योपैथिक ऑब्जेक्टिव सोसाइटी रायबरेली के अध्यक्ष डॉ. रमेश श्रीवास्तव, सचिव डॉ. राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील त्रिवेदी, एवं अन्य सदस्यों एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में सुपर मार्केट रायबरेली स्थित हैनीमेन पार्क में होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ. सैमुअल क्रिश्चियन हैनीमेन का जन्मदिवस एवं विश्व होम्योपैथिक दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने डॉ. हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रमेश श्रीवास्तव ने डॉ. हैनीमैन के कार्य की तुलना समुद्र मंथन से निकले अमृत से की। उन्होंने कहा जिस प्रकार समुद्र मंथन में विष को अलग कर देवताओं ने अमृत प्राप्त किया उसी प्रकार डॉ. हैनीमैन ने शरीर पर दुष्प्रभाव पैदा करने वाली पद्धति के मध्य होम्योपैथिक जैसी निर्दोष एवं दुष्प्रभाव रहित पद्धति को जन्म दिया, जिसके लिए संपूर्ण मानवता डॉ. हैनीमैन की सदैव आभारी रहेगी। सचिव डॉ. राजीव सिंह ने कहा होम्योपैथिक सुरक्षित प्रभावित एवं सरल चिकित्सा पद्धति है सभी को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए।

कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ रमेश श्रीवास्तव एवं सचिव डॉ. राजीव सिंह समेत कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील त्रिवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ अमर शुक्ला, डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. अख्तर हुसैन, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. गोपाल जी सिंह, डॉ. स्वाति सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. रवि मिश्रा, डॉ. यस बी सिंह, डॉ. विरशेष मिश्रा व होम्योपैथिक के अनेक प्रशंसक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सबने एक दूसरे को विश्व होम्योपैथिक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें