
दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का हुआ आयोजन

संवाददाता
रायबरेली।
जनपद के दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि बछरावां नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह (रामजी) रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिशिर श्रीवास्तव, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ कल्पना श्रीवास्तव, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ शालिनी, हिंदी विभाग से डॉ विनय सिंह आदि ने किया। तदोपरांत सभी ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए आवाह्न का अनुसरण कर एक पेड़ मां के नाम समर्पित करते हुए महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया।
एनसीसी कैडेट्स और छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि पेड़ों को लगा कर ही इस पृथ्वी को सुरक्षित रखा जा सकता है। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि आज ग्लोबल वार्मिंग से सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र रास्ता है। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस अभियान को जन आन्दोलन बनाया है।
इस अवसर पर धर्मेंद्र अवस्थी, भूपेन्द्र, सुखवीर सिंह, प्रवीण शुक्ला, शैलेन्द्र, राहुल चौरसिया और महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava









