
खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन

संवाददाता
नसीराबाद, रायबरेली।
स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार को विकास खण्ड छतोह में बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया जिसमें वह स्वयं भी बाइक पर सवार होकर पूरे रैली में साथ साथ रहे।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन बढ़ाना है। यह रैली छतोह से सुजवरिया, परैया, अशरफपुर आदि स्थानों से होते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीराबाद पहुँची, जहाँ पर इसका समापन किया गया।
रैली व समापन से पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने अपने संबोधन में स्कूल चलो अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने का आवाह्न किया एवं बाइक रैली कार्यक्रम में शामिल समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया।
रैली में उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गिरजेश सिंह, शिक्षक क्रमशः राममिलन रामभवन, कन्हैया लाल, रामकुमार, राकेश कुमार, जय करन, रितेश, गुलाम मोहम्मद, संतराम, फूलचंद्र, रोहित, धर्मराज, राजर्षि राज, गौतम कुमार, नीरज कुमार, कार्तिकेय, दीपेंद्र कुमार एवं बी आर सी कार्यालय के उत्कर्ष सिंह आदि उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava










