Search
Close this search box.

स्वयंसेवकों की उतारी आरती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वयंसेवकों की उतारी आरती

 

रायबरेली।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायबरेली जनपद के तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग में खंड छतोह से स्वयंसेवक प्रशिक्षार्थियों के प्रशिक्षण से प्रशिक्षित दैवीय कार्य में लगे हुए संघ के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग से वापस आने पर देव रूपी स्वयंसेवकों की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण प्रमुख अक्षय शास्त्री ने आरती उतार कर अक्षत, तिलक लगाकर स्वयंसेवक टोली को प्रणाम किया।

अक्षय शास्त्री ने बताया कि संघ के स्वयंसेवक स्वयं की प्रेरणा से राष्ट्र एवं संघ का कार्य करते हैं, निस्वार्थ भाव से समाज देश और संस्कृति के रक्षा हेतु राष्ट्र चिंतन के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहते हैं तथा संघ की शाखा से व्यक्ति निर्माण और चरित्र निर्माण तथा अनुशासित समाज का निर्माण होता है। संघ का स्वयंसेवक स्वयं की इच्छाओं का स्वयं की आवश्यकताओं का त्याग कर राष्ट्र के लिए एवम् संघ कार्य के हेतु खुद को समर्पित करता है। ऐसे स्वयंसेवक के अभिभावक व परिवार पूजनीय हैं तथा हम सभी को अपने परिवार से कम से कम एक स्वयंसेवक प्रशिक्षित रूप से तैयार जरूर करना चाहिए। संघ के स्वयंसेवक का प्रशिक्षण स्वयंसेवक के व्यक्तिगत जीवन के साथ संघ कार्य हेतु होता है।

Leave a Comment

और पढ़ें