
जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने से स्वास्थ्य उपकेंद्र में हुई पानी की व्यवस्था

वाराणसी।
विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत भगवानपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 24 घंटे प्रसव सुविधा केंद्र है। केंद्र के अंदर वर्षो से पानी की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण उपकेंद्र पर आने वाली महिलाओ के प्रसव के दौरान ए.एन.एम को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिससे शासकीय कार्य में बहुत समस्या होती थी। गरीब सहायक एवं उत्थान समिति संस्था के अध्यक्ष महिवाल कश्यप द्वारा 13 जून 2024 को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद उपकेंद्र भगवानपुर पर जल आपूर्ति हेतु बगल के क्षेत्रीय नागरिक से वैकल्पिक समरसेबिल से पानी की व्यवस्था करा दी गई एवं हैंडपंप रिबोर हेतु खंड विकास अधिकारी हरहुआ तथा ग्राम प्रधान भगवानपुर को लिखित रूप से अवगत कराया गया।
Author: Vikas Srivastava










