
जुलूस निकाल कर किया गया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

नसीराबाद-रायबरेली।
नगर पंचायत नसीराबाद में मोहल्ला डेला एवम् शिवनगर में बीती ७ सितम्बर को गणेश मूर्ति की स्थापना की गयी। प्रतिदिन प्रातः/सायंकाल आरती के साथ १४ सितम्बर को जागरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में आज गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस प्रातः ११ बजे प्रारम्भ हुआ जो मोहल्ला डेला, प्राइमरी स्कूल, डाकघर, तेंदुआ रोड, जायस रोड, थाना नसीराबाद, शिव नगर, मऊतिराहा से गोकना घाट के लिए प्रस्थान कर गया। विसर्जन कार्यक्रम में लगभग दो हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। विसर्जन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आनन्द आर्य, दीपक मौर्य, मोहित अग्रहरि, मंशाराम मौर्य, कौशल किशोर, अरविन्द मौर्य, उमेश पासी, उमाशंकर चौरसिया, पप्पू रावत, शिवप्रसाद अग्रहरी, सेजल अग्रहरि, सुभम, आदि, लालता सविता, भारत मौर्य, प्रदीप, प्रिंस, सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थाना नसीराबाद की पुलिस साथ-साथ चल रही थी और सादी वर्दी में भी जगह-जगह तैनात रही।
Author: Vikas Srivastava










