Search
Close this search box.

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का हुआ आयोजन

 

रायबरेली।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली में १ सितम्बर से ७ सितम्बर राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन हुआ। जिसमें अस्पताल के निदेशक डा. अरविन्द राजवंशी ने आहार एवं पोषण विभाग की ओ पी डी का शुभारम्भ किया जिसमें मरीज़ आकर विभिन्न बीमारियों के अनुरूप भोजन समझ कर डाइट चार्ट भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने गर्भावस्था में मधुमेह बुकलेट का अनावरण भी किया। वहीं संस्थान की डीन डा. नीरज कुमारी ने भी महिलाओं से वार्तालाप कर उनको मधुमेह के बारे में समझाया। स्त्री एवं प्रसूति विभाग की विभागाध्यक्ष डा. पारुल सिन्हा ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया।

अस्पताल अधीक्षक डा. सुयश सिंह का कहना है की मोटे अनाज या मिलेट्स को हम सभी भूल चुके हैं जबकि इसमें उपलब्ध पोषण तत्त्व, हृदय रोग, मधुमेह एवं बहुत सी अन्य बीमारियों के लिए लाभदायक हैं। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष जनरल मेडिसिन डा. प्रमोद ने बताया कि बीमारियों के अनुरूप खाने को बदलने की आवश्यकता होती है। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अंकित गुप्ता ने बताया कि आजकल के गलत खान पान की आदतों के वजह से ही हृदय रोगियों की संख्या बहुत बढ़ गई है। रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डा. गौरव त्रिवेदी एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डा. अविनाश चंद्र ने बताया कि कैंसर से लड़ने में भोजन को लेकर बहुत सी भ्रांतियां हैं जिससे उनका सही उपचार और रोग का निदान नहीं हो पता है। इस कार्यक्रम में उप चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण प्रीत एवं उप चिकित्सा अधीक्षक डा. के डी सिंह ने भी लोगो को संतुलित भोजन के बारे में बताया और जागरूक किया। संस्थान में कार्यरत आहार विशेषज्ञ ममता तिवारी ने कैंसर मरीज़ों को समझाते हुए कहा कि कैंसर से लड़ रहे मरीज़ों को अन्य मरीज़ों की तुलना में भोजन में अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अतः प्रोटीन के प्रमुख स्रोत जैसे दूध, दही, पनीर, विभिन्न प्रकार की दालें भोजन में सम्मिलित करनी चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें