
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

रायबरेली।
नगर के सत्य नगर शक्ति केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती का आयोजन हुआ सभी लोगों ने श्रद्धा सुमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरेश मौर्य, नगर उपाध्यक्ष इंद्रप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ काजू श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र प्रभारी पंकज मुरारका, शक्ति केंद्र सत्य नगर के सभासद रामखेलावन, नगर प्रभारी विजय श्रीवास्तव सभी लोग मौजूद रहे। इस पर्व पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत बूथ गलियों में भ्रमण कर 100 सदस्य के तहत जन-जन संपर्क करें उन्हें राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
Author: Vikas Srivastava










