
आंगनबाड़ी अधिकार संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीएम को दिया ज्ञापन

रायबरेली।
आंगनबाड़ी अधिकार संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि आंगनबाड़ी अधिकार संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जनपद में निर्धारित धरना स्थल पर जनपद की रायबरेली की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं दिनांक 1 अक्टूबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक अपनी मांगों के संदर्भ में शांतिपूर्वक तरीके से दो दिवसीय धरना विकास भवन प्रांगण में समय 10:00 बजे से 3:00 बजे तक करेंगी। संगठन की जिला अध्यक्ष बीना सिंह ने अवगत कराया कि आगामी 1 अक्टूबर को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है। इसी सम्बन्ध में जिलाधिकारी से अपेक्षा एवं विनम्र निवेदन किया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियोंओं की मांगों को पूरा करने में उनका सहयोग करें। इस अवसर पर आंगनवाड़ी संगठन की जिला अध्यक्ष बीना सिंह जिला महामंत्री स्नेह लता सिंह जिला कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह संरक्षक विक्रम सिंह समेत समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava










