Search
Close this search box.

मध्य प्रदेश की मोंगिया गैंग के आठ सदस्य गिरफ़्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की मोंगिया गैंग के आठ सदस्य गिरफ़्तार 

 

रायबरेली।

पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन से बीते कुछ माह के दौरान हुई लूट व चोरी की घटनाओं के खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में लालगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से 8 अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सभी अभियुक्त पारदी मोंगिया गैंग, दतिया मध्य प्रदेश के सदस्य हैं। पकड़े गए अभियुक्तों से कुल ₹31,000/-, सफेद व पीली धातु के आभूषण जिनमें 13 जोड़ी पायल, बिछुआ 20 जोड़ी, 01 जोड़ी कान की बाली, 01 अदद लाकेट, 08 अदद टन्च तथा 01 अदद तमन्चा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद तमन्चा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर और 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुये हैं। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

श्री सिन्हा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि वह लोग मूल रूप से दतिया मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्नाव में डेरा डालकर रहते हैं और फेरी मे चूड़िया बेचने के बहाने उन्नाव के आस पास के जिले हरदोई, रायबरेली में मोटर साइकिल से जाकर घरो की रेकी करते हैं और चिन्हित घरो मे रात में चोरिया करते हैं। मौका मिलने पर दिन मे भी चोरी कर लेते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें