खेल मंत्रालय के तहत स्वच्छता ही सेवा का आयोजन

रायबरेली।
युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत रायबरेली के जिला युवा अधिकारी गोपेश पांडे एवं नमामि गंगे परियोजना अधिकारी संजय कुमार के निर्देशानुसार मां गंगे युवा समिति टीम द्वारा धीरनपुर गंगा घाट पर स्थित बरखन्डे स्वर मन्दिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें स्थानीय लोगों के साथ एन वाई वी पूर्व उदयचंद व शिवांशु और मंदिर के पुजारी द्वारा कार्यक्रम कराया गया जिसमें लोगों को स्वच्छ रहने के प्रति जागरूक व अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया गया और साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने के लिए स्वच्छता शपथ ग्रहण कराई गई।









