तम्बाकू मुक्त युवा अभियान कार्यक्रम आयोजित
नसीराबाद, रायबरेली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीरेंद्र सिंह के निर्देश पर तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत जादू दल जादूगर अजय एण्ड पार्टी रायबरेली जादूगर अजय पाल व उनके साथी कलाकारों के द्वारा जादू दिखा कर लोगों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों रोगों जैसे मुख, गला, फेफड़े एवं लीवर कैंसर, पुरुषों में प्रजनन क्षमता का कम होना, महिलाओं में गर्भपात की समस्या का होना आदि की जानकारी दी गई। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद ने बताया कि अब से युवक पूर्ण रूप से मुक्त हो सकते हैं जिसका इलाज सम्भव है और सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाकू सेवन व धुम्रपान पूर्णतया प्रतिबंधित है। पकड़े जाने पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई या दोनों हो सकती हैं। कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ आशीष कुमार, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक शैलेष सिंह, एन एम एस कुष्ठ अन्य कर्मचारी व क्षेत्रीय सैकड़ों महिलाएं व पुरुषों ने कार्यक्रम को देखा।










